मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। शान्ति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुराली, बागपत रोड में सोमवार को दो दिवसीय भव्य दीपावली मेले का हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय कुराली एवं रीना कुराली उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ कंसल, अर्पिता कंसल, विवेक कंसल एवं कृति गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।मेले में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और विभिन्न प्रकार के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों और विभिन्न विषयों पर आधारित नाटकों ने अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में संस्थान के डीन एकेडमिक नितिन पाराशर, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग सिंह, बीटेक विभाग से नियति, श्रुति एवं भावना, पॉलिटेक्निक विभाग से संजीव कुमार, डी-फार्मा विभाग से इंतजाम, एमबीए विभाग से आनंद मिश्रा तथा एडमिशन विभाग से गरिमा चौधरी, पूजा चौधरी, राकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विकास राणा एवं कपिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संस्थान के आयोजकों ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना और दीपावली के पर्व को सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाना है। मेले का समापन 3 नवंबर को विभिन्न गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।




