मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा। बृहस्पतिवार आज किनोनी चीनी मिल अपने 23 वे पेराई सत्र का संचालन करेगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के केबिनेट गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि केन करियर में गन्ना डालकर सत्र का शुभारंभ करेंगे।मिल उपाध्यक्ष केपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि गत सीजन में चीनी मिल ने एक करोड़ 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करते हुए 11.22 की औसत रिकवरी पर 16 लाख 29 हजार चीनी के बोरो का उत्पादन किया था। इस सत्र में मिल प्रबंधन ने 1.5 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य दिया है। मिल को गन्ना आयुक्त के सुरक्ष्ण आदेश में 181 गन्ना क्रय केंद्र समिति मलियाना, दौराला, मलकपुर, बागपत, मोदीनगर क्षेत्र में लगा गन्ना खरीद करने के आदेश दिये है। चीनी मिल प्रबंधन ने 178 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कर 80 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल करने के लिए इंडेंट जारी करने की तैयारी भी कर ली है, किसानों को गन्ना पर्चियां का मोबाइल पर मैसेज जल्दी भेज दिया जायेगा ।उन्होंने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं किसान भाइयों से आह्वान किया कि वह दोपहर को 12 बजे मिल के पेराई सत्र के हवन एवं पूजा पर उपस्थित हो।इस मौके पर एच आर के जोनल हेड पंकज पवार, गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, राजीव चौधरी, आदर्श राठी, लोकेश राणा उपस्थित रहें।




