मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में ‘सनातन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण’ विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने शिरकत की।सनातन जीवन मूल्यों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण: आचार्य प्रमोद कृष्णममुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की वह शाश्वत पद्धति है जो नैतिकता और सत्य का मार्ग दिखाती है। उन्होंने सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण के राष्ट्र निर्माण के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

युवाओं को डॉ. अतुल कृष्ण के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा: विनोद अग्निहोत्रीविशिष्ट अतिथि विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण समर्पित व्यक्तित्वों से होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. अतुल कृष्ण के संघर्ष, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सीख लें।भारतीय संस्कारों से जुड़ना समय की बड़ी आवश्यकता: डॉ. अतुल कृष्णसुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी (जेनरेशन ज़ी और अल्फा) को भारतीय संस्कारों और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों के भारत को साकार करने के लिए युवाओं को राष्ट्रभक्ति व अनुशासन अपनाने को कहा।शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: प्रो. (डॉ.) शल्या राजविश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित संवेदनशील नागरिक तैयार करना है।‘राष्ट्र अनुभूति’ पुस्तक के विस्तारित संस्करण का विमोचनकार्यक्रम के दौरान डॉ. अतुल कृष्ण द्वारा लिखित पुस्तक ‘राष्ट्र अनुभूति’ के विस्तारित संस्करण का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। साथ ही, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026’ की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।




