मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिलशाद चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके सम्मान में जानी क्षेत्र और मुरलीपुरा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों का आयोजन तस्लीम चौहान जी के नेतृत्व में कराया गया।कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।कार्यक्रम में डॉक्टर कल्लन, जावेद अंसारी, हरिद्रा चौधरी, समीर खान, इसरार अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं तौसीफ भाई, मेराज भाई, नाजिम भाई, गुलजार भाई और आसिफ अंसारी (पूर्व सभासद, वार्ड नंबर 82, मेरठ) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।दोनों आयोजनों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिलशाद चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।




