मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी संजय रसूलपुर को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पार्टी की ओर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गणमान्य लोग और समर्थक रसूलपुर गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर संजय रसूलपुर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी मुलाकात और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। संजय रसूलपुर ने सभी का आभार जताते हुए पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाने की बात कही।




