मेरठ संवाददाता संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। नगला कुम्भा स्थित चढ्ढा पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। प्रमुख रूप से छात्राओ मे जिया ने 86%, जानवी कौशिक ने 85%, माही ने 85%, कृतिका ने 82%, शिवानी ने 82% तथा सृष्टि गर्ग ने 73% अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।वही इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि मित्तल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है।विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

