मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल का हाईस्कूल (कक्षा 10) का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय की छात्रा श्रेयांशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इशिका ने 94 प्रतिशत और अविका ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।विद्यालय की चेयरपर्सन अंजुल गिरि एवं प्रधानाचार्या संजया वालिया ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है।उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते रहने और शिक्षा के स्तर को ऊँचा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे आगामी कक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

