मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार ने शुक्रवार को थाना सरूरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय में आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट की स्थिति, आईजीआरएस, आरटीआई, लंबित जांच, प्रार्थना पत्र और ई-ऑफिस से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने और शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने को कहा।निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार एवं मालखाने का भी जायजा लिया गया। शस्त्रों, अभिलेखों तथा माल-मुकदमाती के रखरखाव और व्यवस्थित संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके बाद एसपी ग्रामीण ने थाना परिसर स्थित मैस, बैरक और शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया।अभिजीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा कराने, थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।



