मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव सरूरपुर एवं नगर पंचायत सिवालखास सहित रोहटा, माजरा, घसौली, दिलावरा, जंगेठी, रसूलपुर धौलड़ी, सिसौला खुर्द, जानी खुर्द, पांचाली खुर्द एवं घाट सहित विभिन्न गांवों और कस्बों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान सपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा नदीम चौहान ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।अपने संबोधन में नदीम चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश में संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक)’ के सिद्धांत के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान देश की एकता और अखंडता की आधारशिला है, जिसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें, ताकि सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को और अधिक मजबूती मिल सके।इस दौरान कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात

