Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना। सरधना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और गौकशी में लिप्त बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक, जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरधना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगनहर की पटरी पर नगला ऑर्डर के जंगल में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी अवशेष नहर में फेंककर भागने लगे। पुलिस के ललकारने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें मोनिश नामक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।घायल को सीएचसी सरधना भेजा गया। पुलिस ने मौके से दिलशाद उर्फ दिल्लू और सरताज उर्फ धमाका को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो-तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, गौकशी के औजार, एक जिंदा गाय, करीब एक कुंतल गोमांस और एक होंडा सिटी कार बरामद की है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मोनिश पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

