मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ग्राम भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में आरोग्य कुंज द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत बातचीत की और क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने को लेकर चर्चा की।सीपी शर्मा ने शिविर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना जरूरी है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उचित उपचार मिल सके।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में क्षेत्र के अन्य गांवों में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनहित उनकी प्राथमिकता है।



