मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में आयोजित मेले के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता निशा ने खिवाई पुलिस चौकी पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मिशन शक्ति के कार्यक्रम बड़े-बड़े, लेकिन खिवाई चौकी क्षेत्र में कितना असर?
एक तरफ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चला रही है और बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं, दूसरी ओर खिवाई मेले में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद कार्रवाई न होने के आरोप ने महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सवाल यह है कि जब महिलाओं को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, तो खिवाई चौकी पर शिकायत लेकर पहुंची महिला को कार्रवाई के लिए इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? क्या मिशन शक्ति का प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे रहा है या फिर ये अभियान केवल कार्यक्रमों तक ही सीमित रह गए हैं?पीड़िता निशा की शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप खिवाई चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि महिला को न्याय कब मिलता है।



