मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) संगठन में फेरबदल के तहत सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष राशिद नम्बरदार को पार्टी का मेरठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति रालोद के मेरठ जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज द्वारा की गई।राशिद नम्बरदार की पदोन्नति की सूचना मिलते ही सिवालखास विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर राशिद नम्बरदार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन पर सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि राशिद नम्बरदार के जिला उपाध्यक्ष बनने से मेरठ जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तारित होगा।
