अनीस खान संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए राष्ट्रीय लोक दल के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने सोमवार को ग्राम खिरवा नौवाबाद एवं ग्राम दरवेशपुर में नव-निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया।ग्राम खिरवा नौवाबाद में ₹7.14 लाख तथा ग्राम दरवेशपुर में ₹8.62 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।लोकार्पण समारोह में दोनों ग्रामों के प्रधान, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल विकास, भाईचारे और जनसेवा की भावना के साथ जनता के बीच निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर रालोद जिला उपाध्यक्ष राशिद नंबरदार, सचिन, वेदपाल, वीरपाल चौधरी, आदि मौजूद रहे
