मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के कस्बा जानी में पटाखे जैसी कानफोड़ आवाज निकालने वाली मोडिफाइड साइलेंसर लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया। बाइक से पटाखे जैसी तेज आवाज निकलने के कारण कस्बावासी काफी परेशान थे। वहीं, कस्बे के व्यापारी भी इस मोटरसाइकिल की आवाज से परेशान थे।जानकारी के अनुसार, मोडिफाइड साइलेंसर लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कस्बे में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान कर रही थी। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मोटरसाइकिल के पकड़े जाने और सीज किए जाने के बाद कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।इस कार्रवाई में थाना जानी के कार्यवाहक प्रभारी हरि मोहन गौतम और हल्का प्रभारी शैलेंद्र की भूमिका रही। मोटरसाइकिल सीज किए जाने पर कस्बावासियों और व्यापारियों ने राहत महसूस की तथा पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की।



