{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
अधिशासी अधिकारी ने फोन पर जानकारी देने से किया इनकार, कहा मैं कोई भी बात नहीं बता सकती
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द/सिवालखास।सिवालखास नगर पंचायत में कार्यप्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार उस्मान नामक एक सफाई कर्मचारी के रिटायर होने के बावजूद भी वह नगर पंचायत कार्यालय में बाबू की पोस्ट पर बैठकर कार्य करता नजर आ रहा है।रिटायरमेंट के बाद भी उसी कार्यालय में उसकी सक्रियता को लेकर लोगों में असंतोष है और इसे लेकर पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक संबंधित व्यक्ति के पास कार्यालय के कई महत्वपूर्ण सरकारी कागजातों की जानकारी भी है और वह उन्हें इधर-उधर करने की स्थिति में है, जिससे दस्तावेजों की सुरक्षा और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में यह भी प्रश्न उठ रहा है कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी।सूत्रों का दावा है कि यह पूरा मामला नगर पंचायत के अधिकारियों की जानकारी और संरक्षण में संचालित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।इस संबंध में जब नगर पंचायत सिवालखास की अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह से फोन पर संपर्क कर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं कोई भी बात नहीं बता सकती।”मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और स्थानीय लोग उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

