स्कूल, कॉलेज, बाजार और गांवों में पहुंची पुलिस टीम, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति और एंटी रोमियो प्रभारी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी और महिला बीट पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, अस्पतालों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102 और 108 के बारे में जानकारी दी गई।अभियान में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, लैंगिक उत्पीड़न, बाल श्रम और साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं और मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में भी बताया गया।थाना स्तर पर गतिविधियां:रोहटा थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।इंचौली थाना पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया।जानी थाना पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वॉड और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।दौराला थाना पुलिस ने ग्राम पबला के स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।पल्लवपुरम थाना पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और पंपलेट वितरित किए।नौचंदी, सदर बाजार और कोतवाली थाना पुलिस ने भी अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया।फलावदा थाना पुलिस ने गफूरी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया।लोहियानगर मेडिकल और मेडिकल थाना पुलिस ने भी महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस का यह अभियान महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा के प्रति भरोसा मजबूत कर रहा है।

