मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से दादरी तक आयोजित कार्यक्रम में जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा नदीम चौहान तथा विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से भारी संख्या में लोग दादरी पहुंचे और अपने समर्थन का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से नौजवानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। युवाओं का जोश और उत्साह पूरे आयोजन में साफ झलकता रहा, जिससे क्षेत्र में बदलाव की बढ़ती लहर का संकेत मिला। हर वर्ग और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एकजुटता का परिचय दिया।इस अवसर पर सपा वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार जनसमर्थन आने वाले समय में बड़े परिवर्तन का संकेत है और समाजवादी विचारधारा को और मजबूती प्रदान करेगा।

