मेरठ के परतापुर स्थित होटल को बेहतर सेवाओं और सुविधाओं के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। परतापुर के दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ब्रावरा गोल्ड रिसोर्ट को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा तीन अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान होटल की उत्कृष्ट सेवाओं और सुविधाओं को देखते हुए प्रदान किया गया।सोमवार दोपहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में होटल के चेयरमैन शेखर भल्ला ने बताया कि ब्रावरा गोल्ड रिसोर्ट पहले ही अपनी बेहतरीन सर्विस के चलते मेरठ में फाइव स्टार होटल की रैंक हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूरे देश के होटल और रेस्टोरेंट्स का ऑडिट किया गया, जिसके आधार पर यह सम्मान दिया गया।अवार्ड लेकर मेरठ लौटी होटल टीम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे आगे भी ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर होटल अध्यक्ष शेखर भल्ला, जीएम रोहित और शेफ अमित सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

