मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसएसपी अवनीश पांडेय ने UP-112 की 8 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।बताया गया कि नई पीआरवी गाड़ियां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे आमजन को समयबद्ध सहायता मिलने में आसानी होगी।अधिकारियों ने गाड़ियों के संचालन और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से जिले में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

