मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोमवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस ने स्कूल, कॉलेज, बाजार और गांवों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102 और 108 की जानकारी दी गई। साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’, ‘निराश्रित महिला पेंशन योजना’ और ‘बैंकिंग करेस्पोंडेंट सखी’ जैसी योजनाओं के बारे में बताया गया।पुलिस टीमों ने गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध, बाल श्रम और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े कानूनों की भी जानकारी दी।लालकुर्ती थाना पुलिस ने पैदल गश्त कर महिलाओं को जागरूक किया, जबकि मवाना, मुण्डाली और किठौर में चौपाल लगाकर जागरूकता फैलाई गई। कोतवाली क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम हुए।सरधना, देहलीगेट और महिला थाना पुलिस ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और पंपलेट बांटे। परतापुर, कंकरखेड़ा, हस्तिनापुर, दौराला और बहसूमा में भी अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा उपायों और योजनाओं की जानकारी दी गई।एसएसपी अवनीश पांडेय का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

