Oplus_16908288
नाली निकासी ठप, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई; नरकीय जीवन जीने को मजबूर लोग
फुरकान संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा। कस्बा रोहटा में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नालियों की समुचित निकासी न होने के कारण मोहल्लों में गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या ग्राम प्रधान के मोहल्ले में ही लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जलभराव के चलते क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। घरों के बाहर गंदा पानी भरा रहने से बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर महीने सफाई के नाम पर हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब नियमित रूप से सफाई बजट खर्च हो रहा है, तो फिर मोहल्लों में जलभराव और गंदगी की स्थिति क्यों बनी हुई है।ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रहा है, जबकि धरातल पर हालात बद से बदतर हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

