लखनऊ संवाददाता एन 20 न्यूज
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है. अब छुट्टी एक दिन नहीं बल्कि दो दिन रहेगी. दरअसल, जनभावना के सम्मान में 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी रामनवमी की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है. इसकी वजह यह है कि रामनवमी इस बार 27 मार्च को पड़ रही है और उसी दिन राज्य के कई शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. पहले 26 मार्च यानि गुरुवार को छुट्टी घोषित थी। लेकिन अब इसके साथ-साथ 27 मार्च यानि शुक्रवार को भी अवकाश रहेगा। हर साल रामनवमी पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसे में रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है. अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

