मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जानी थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने शिरकत की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनके योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज और देश को एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किए गए कार्यों और कार्यक्रमों को लाइव टेलीविजन प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने प्रसारण के जरिए पुलिस विभाग की गतिविधियों को देखा और कार्यक्रम में भागीदारी की।कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही। मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य नवाजिश चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक बाफर, नूरू प्रधान, डॉ. नौशाद और वेदपाल प्रधान सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि व दरोगा शैलेंद्र सिपाही धर्मेंद्र, सिपाही कपिल, सिपाही लियाकत, मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए लोगों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।




