मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार एवं थाना प्रभारी जानी गौरव विश्नोई ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।बैठक में शिया समाज सहित अन्य समाजों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि मोहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी।बैठक में बाबर काजमी, शौकत काजमी, नाजिम नकवी, हाशिम मियां, गुलाब पूर्व प्रधान, इरफान प्रधान, तनु, शफीक अहमद समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।
