अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड जानी खुर्द परिसर में रविवार को दो दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आगामी दो दिनों तक संचालित रहेगा, जिसमें क्षेत्र के आमजन विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श का लाभ उठा सकेंगे।कार्यक्रम का उद्घाटन जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जानी मनोज चौधरी, बृजवीर सैनी, विनोद, मनोज फौजी, राजीव शर्मा, सहदेव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
