मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व पालिका अध्यक्ष निजाम अंसारी के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही रोहिणी कोंडावा का भी वितरण किया गया।यह स्वास्थ्य शिविर Our Lady of Graces Hospital, Sardhana की ओर से सिस्टर लिजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में सिस्टर सुदीपी, सिस्टर मंजू शाह, सिस्टर ज्योति, सिस्टर एलिजाबेथ एवं सिस्टर अमीना ने बुजुर्गों और मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।शिविर के आयोजन में शाहवेज अंसारी, इस्लाम मेंबर एवं डॉक्टर विश्वास ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई।वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 रुपये में चिकित्सकीय परामर्शगौरतलब है कि Our Lady of Graces Hospital, Sardhana की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक बुधवार मात्र 50 रुपये में पूरे वर्ष डॉक्टर से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर के आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वरिष्ठ नागरिक समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं, ताकि किसी भी बीमारी की समय रहते पहचान कर उसका उचित उपचार कराया जा सके।



