मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर विभिन्न कावड़ सेवा शिविरों का दौरा कर शिव भक्तों का हाल जाना और उनकी सेवा की। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कई शिविरों में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।विधायक अतुल प्रधान ने कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिव भक्तों से बातचीत कर उनकी यात्रा, स्वास्थ्य और रास्ते में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शिव भक्तों में भी विधायक के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि कावड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और संकल्प की यात्रा है। कावड़ मास में गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्त अपने मन में किसी न किसी मन्नत और संकल्प के साथ यात्रा करते हैं। अनेक श्रद्धालु देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और मजबूती की कामना को लेकर भी कावड़ यात्रा करते हैं। उन्होंने भगवान शिव से सभी शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों की सेवा जितनी की जाए, उतनी ही कम है।इसके बाद विधायक गांव अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान श्रीमती कोमल के पति विपिन चौधरी उर्फ नीटू तथा ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने आसपास के गांवों की समस्याओं और मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसके बाद विधायक अतुल प्रधान चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर संचालित शिव शक्ति कावड़ सेवा शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने शिविर संचालक संजीव उर्फ संजय पाल और उनकी पूरी टीम से मुलाकात की। उन्होंने शिविर में विश्राम कर रहे कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही शिविर संचालकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।विधायक ने कावड़ मार्ग और सेवा शिविरों के आसपास तैनात पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत कर कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने अपनी ओर से भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान ललित गुर्जर, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, हरिओम, मनीष बाबर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे



