अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। रविवार को थाना सरूरपुर क्षेत्र की खिवाई चौकी पर बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत खिवाई कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश ने की।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाद, सभासदगण एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भाग लिया। चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरा ईद के दौरान कुर्बानी खुले स्थानों पर न करें तथा साफ-सफाई और कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

