अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
हल्द्वानी। नगर निगम ऑडिटोरियम में रविवार को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 151 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेनू शरण ने की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बी.सी. खंडूरी को श्रद्धांजलि देकर किया गया।डॉ. रेनू शरण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान उनके अनुशासन, समर्पण और कठिन मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा संस्था की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी ने कहा कि अनुशासन, सेवा, समर्पण और कड़ी मेहनत से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने आयोजकों को पटका पहनाकर, भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं “मतदाता ही राष्ट्र निर्माता” पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।समारोह का संचालन मीना जोशी और कविता तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष मीना राणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में नैनीताल जिले के संस्कृत विद्यालयों, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर तन्नु शुक्ला, प्रदीप शर्मा, अशोक पांडे, दीपक शर्मा, सुमित बाल्मीकि, योगेश गोस्वामी, सुमन पाठक, विधा जोशी, संगीता गुप्ता, गीता पांडे, रेनू रौतेला सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

