मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के ग्राम बरहमपुर नंदपुर जंगल में हाल ही में हुई गोकशी की घटना को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में थाना जानी पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगने की भी सूचना है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थाना जानी पहुंचा, जहां थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई और सब-इंस्पेक्टर चौरसिया सहित पूरी पुलिस टीम का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।इस दौरान जिला मंत्री ब्रजवीर सैनी, मंडल महामंत्री मनोज फौजी, मंडल उपाध्यक्ष अनुज और दीपेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष हिमांशु, सहदेव, मंडल मंत्री हर्षित तथा हिमांशु कौशिक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

