मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र स्थित सार्थक सिटी भाजपा नेता निवासी मोनू त्यागी ने अज्ञात युवकों पर देर रात कार्यालय पर पथराव और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में थाना जानी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित मोनू त्यागी पुत्र देवकराम त्यागी के अनुसार, मंगलवार की देर रात सुभारती के पास स्थित अपने कार्यालय में सो रहा था। आरोप है कि तभी 3 से 4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और कार्यालय पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। शोर-शराबा और हमला होते देख मोनू ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी 29 जून 2025 को उसके साथ इसी प्रकार की घटना हो चुकी है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।मोनू त्यागी ने जानी थाना प्रभारी गौरव विश्नोई को दिए प्रार्थना पत्र में अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

