मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ के जानी थाना क्षेत्र स्थित भोला झाल पर रविवार शाम गंग नहर में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। युवक अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र नटूर सिंह, निवासी खड़ौली, थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश के लिए पीएसी की टीम भी गंग नहर में सर्च अभियान चला रही है। जानी थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस, पीएसी और परिजन मिलकर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है।
