मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरधना में बुधवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं समर्थकों ने पैदल तथा मोटरसाइकिलों पर हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सरधना के रामलीला मैदान से हुआ। यहां से यात्रा गंज बाजार, बिनौली रोड, देवी मंदिर चौक, गुजरात के रामलीला रोड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों एवं अन्य दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए। यात्रा के मार्ग में लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। विशेष रूप से युवाओं में तिरंगा यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।यात्रा के दौरान टाटा 407 वाहन पर बड़ा डीजे लगाया गया था। वाहन के ऊपर ठाकुर संगीत सोम एवं उनके समर्थक मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच यात्रा पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ती रही।तिरंगा यात्रा के दौरान ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि देश की आजादी हमें वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान के कारण मिली है। आज हम जिस आजादी की सांस ले रहे हैं, उसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों का त्याग और बलिदान है।उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को हमें हमेशा नमन करना चाहिए। युवाओं को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए।तिरंगा यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर निकले युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह तिरंगे झंडों के साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और भव्य बना दिया। रैली संयोजक विनोद जैन व ललित गुप्ता रहे।तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष विनोद जैन, आलोक जैन, ललित गुप्ता, नमन जैन, वीरेंद्र चौधरी, आशीष जैन, चंद्रशेखर सोम, विनोद सोम, सचिन खटीक, राजीव जैन, महामंत्री रक्षित गर्ग, दीपक जैन, अनिल चौधरी, प्रदीप बुद्धिराजा, शगुन जैन, पंकज टाली, ऋषभ जैन, शंकर लोधे, सुधीर जैन, आदीश जैन, अजय जैन, प्रवीण, शानू जैन नीटू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।भव्य तिरंगा यात्रा के चलते सरधना का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा यात्रा सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली



