मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।राष्ट्र के प्रति गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को लेकर मुल्हेड़ा से ग्राम छुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) चौधरी यशवीर सिंह ने सहभागिता की और युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया।इस अवसर पर चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, मंडल महामंत्री राजीव जैन, श्री सतीश कश्यप, पंकज चौहान, अजीत चौहान, अमित चौहान, दीपक ठाकुर, संजय शर्मा, जय कुमार, ऋषिपाल सोम, अशोक कुमार, ओमपाल सिंह, संदीप, राजू एवं दीपक कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया।



