मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के विचारों से प्रभावित होकर मुस्लिम एवं सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने सपा और भाजपा छोड़कर बसपा से जुड़ने की बात कही।बुधवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय में मेरठ मंडल की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में इंजीनियर पुष्पेंद्र सिवाल के अथक प्रयासों के साथ मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व सांसद मुनकाद अली, सूरज जाटव, इंजीनियर पुष्पेंद्र सिवाल, कमल राज, सतपाल पीपला, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव एवं तिजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सरधना विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम और सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में जावेद अख्तर (खेड़ी समिति के चेयरमैन), कयूम सैफी, अरशद सलमानी, महेताब सैफी, शहनवाज सैफी, इस्लामुद्दीन मलिक, राहुल सैनी, मित्यपाल सैनी, नरेंद्र सैनी, दीपक सैनी, रोहित सैनी, सोदान सैनी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।नवागत सदस्यों ने कहा कि वे समाज में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बसपा से जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बसपा नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। मुस्लिम, सैनी सहित विभिन्न समाजों के लोगों का बसपा से जुड़ना संगठन के विस्तार और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के दौरान नवागत सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि मेरठ जिले में सदस्यता अभियान को गति देने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सचिन कुमार बर्खंडासिवालखास विधानसभा सचिव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। और पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।



