मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने सोमवार को ग्राम इदरीशपुर और ग्राम पेपाला में सीसी टाइल सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। ग्राम इदरीशपुर में लगभग 98.68 लाख रुपये तथा ग्राम पेपाला में लगभग 4.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी टाइल सड़कों को जनता को समर्पित किया गया।इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और जनता को बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।इस मौके पर दानिश प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष राशिद नम्बरदार, जुल्फिकार, बिलाल, जाहिर, इस्तकार, चौधरी मांगेराम, ग्राम प्रधान अनिल, ओम प्रकाश, अरविंद प्रधान, अखिलेश प्रधान, अमित प्रधान, श्रीचंद, महिपाल, दारा सिंह, पुन्नी, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
