अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप कर सरधना का नाम रोशन करने वाली अदीबा मलिक इन दिनों क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर भव्य स्वागत किया तथा सम्मानित किया।वरिष्ठ समाजसेवी ऐनुद्दीन शाह और सुहैल कुरैशी अपनी टीम के साथ अदीबा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अदीबा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नईम प्रधान, रिजवान मिर्जा, शहजाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वहीं आजाद समाज पार्टी कांशीराम की टीम ने भी अदीबा के घर पहुंचकर उन्हें प्रतीक चिन्ह, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जुबेर चौधरी, राम किशोर, सोनवीर सिंह, मुकेश सभासद, मनोज पाल, जफर खान, दीपक, नोमान चौधरी और आकाश प्रधान आदि मौजूद रहे।इसके अलावा हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भारतीय किसान यूनियन आजाद की ओर से भी अदीबा का सम्मान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने कहा कि अदीबा जैसी बेटियां समाज के लिए मिसाल हैं और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।कार्यक्रम में आगा अली शाह, कुंवर हनीफ राणा, सुखबीर सिंह, अशरफ राणा, हाजी आफताब, एडवोकेट जियाउर रहमान, हनीफ कुरैशी, एडवोकेट शबाना मलिक, दानिश कस्सार, डॉ. फुरकान, जाहिद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

