मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।परतापुर के दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित ब्रेवर गोल्ड रिसोर्ट होटल में रविवार दोपहर स्पॉर्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें फाउंडेशन के संस्थापक स्वदेश कुमार व शेखर भल्ला सहित एमएसएमई सुनील गुप्ता और एमके सहगल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि 19 अगस्त को ब्रेवर गोल्ड रिसोर्ट में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बनाने वाले छोटे उद्योगपतियों के लिए एक सेमिनार रखा जा रहा है जहां उन्हें स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की गुणवत्ता और निर्यात आपूर्ति टेक्नोलॉजी व उनके साथ अन्य हितकारी जानकारी साझा की जाएगी वहीं उन्हें सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ की भी जानकारी देकर मेरठ और जालंधर सिटी को स्पोर्ट सिटी के रूप में बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा वहीं उन्होंने बताया कि मेरठ स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग एग्जीबिशन में लगभग 500 से अधिक उद्योगपति प्रतिनिधि भाग लेंगे और बताया कि 13 वे स्पोर्ट इंडिया एक्सपो 2026 का आयोजन 20 अगस्त से 22 अगस्त तक भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया जाएगा जहां देश की नामी ग्रैमी देश की भारत मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों हिस्सा लेंगे



