प्रदेश में वरिष्ठ अधीक्षक संवर्ग में मिला एकमात्र प्रशंसा प्रमाणपत्र
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जेल विभाग में उत्कृष्ट कार्यों और सराहनीय योगदान के लिए मेरठ के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को सम्मानित किया गया। महानिदेशक जेल की ओर से जारी प्रशंसा प्रमाणपत्र उन्हें मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर ने प्रदान किया।जेल विभाग में बेहतर कार्य, दायित्वों के प्रभावी निर्वहन और सराहनीय योगदान के लिए वीरेश राज शर्मा को यह सम्मान मिला है। खास बात यह है कि वरिष्ठ अधीक्षक संवर्ग में पूरे प्रदेश में केवल एक ही प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र मेरठ के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को दिया गया।प्रदेश स्तर पर मिले इस सम्मान से जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीरेश राज शर्मा को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।



