मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वह गांव-गांव और कस्बों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए के संदेश को जनता तक पहुंचा रहे हैं।करनावल में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ब्राह्मण, मुस्लिम, चौधरी और जाटव समाज के लोगों से मुलाकात कर सामाजिक न्याय, सम्मान और सभी वर्गों की भागीदारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने लोगों से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उनकी ताकत है तथा वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।



