मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए गांवों और मोहल्लों में लगातार जनसंपर्क किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की। किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही गई।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और नियमित संवाद जरूरी है। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी और उनकी समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाने पर जोर दिया।सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कर्मवीर गूमी, गिरेन्द्र, जानू चौधरी, जुल्फिकार राना, इरशाद मेम्बर, बबलू एडवोकेट, इरशाद प्रधान, सलमान सभासद, सद्दाम, इमरान, मोमिन ठेकेदार, रोशन, इस्माईल, मुरसलीन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



