मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-6 एवं भावी प्रत्याशी राजकुमार प्रधान ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के विचारों और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।राजकुमार प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी पीडीए समेत सभी वर्गों के समर्थन से सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकताओं में विकास, शिक्षा और रोजगार शामिल हैं। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।



