Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील से कानूनगो को 30000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कानूनगो ने यह रिश्वत एक रिपोर्ट लगाने की एवज में पीड़ित से मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से कर दी जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। जैसे ही पीड़ित ने पाउडर लगे नोट कानूनगो को थमाए, एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर बुजुर्ग निवासी दल सिंह का जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा है। इसके लिए दल सिंह ने धारा 24 के अंतर्गत एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। एसडीएम की तरफ से रिपोर्ट के लिए मामला सदर तहसील भेजा गया। कई दिन बीतने के बाद भी जब रिपोर्ट नहीं लगी तो दलसिंह ने तहसील में आकर कानूनगो धर्मपाल सिंह से संपर्क किया। पहले टाला, फिर 30 हजार रूपए मांगेधर्मपाल ने एक-दो दिन का आश्वासन देकर दल सिंह को चक्कर कटाने शुरू कर दिए। वह जब भी कानूनगो से मिलते तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देते। इसी दौरान कानूनगो ने दलसिंह से 30000 रूपए की मांग कर दी। दल सिंह ने अपनी माली हालत का हवाला दिया लेकिन कानूनगो का दिल नहीं पसीजा। 2 दिन पहले एंटी करप्शन से की शिकायत काफी परेशान होने के बाद पीड़ित दल सिंह ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में संपर्क किया और लिखित में शिकायत कर दी। एंटी करप्शन टीम ने कानून को को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछा दिया। बुधवार को दलसिंह एंटी करप्शन द्वारा पाउडर लगाकर उपलब्ध कराए गए 30000 रूपए लेकर सदर तहसील पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कानूनगो धर्मपाल को 30000 रूपए थमाए, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया



