मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सरूरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को ग्राम डाहर निवासी शाहजाद पुत्र नूर ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में सलिम उर्फ मन्नू पुत्र शाहजाद के साथ अभद्रता करने तथा आरोपी गुलजार द्वारा सलिम के सीने में गोली मारने और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।मामले में नामजद चार आरोपियों—शाहरुख खान, गुलजार, असलम और मजर खान—को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं वांछित आरोपी रिहान पुत्र गुलफाम, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम डाहर थाना सरूरपुर मेरठ को पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को टूटी पुलिया के पास राजवाहे से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम: थाना प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक निर्भय सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।



