मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंच रहे हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान वह ग्रामीणों से संवाद कर समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश से लोगों को अवगत करा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुन रहे हैं।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित की लगातार सक्रियता के चलते क्षेत्र में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। समर्थकों का कहना है कि लगातार जनसंपर्क और लोगों के बीच पहुंचने से वह विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों के बीच भी उनकी सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं।सीपी शर्मा ‘बबलू पंडित’ का कहना है कि उनका उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और पार्टी के पीडीए संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।



