मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विधानसभा सिवालखास के ग्राम चिंदौड़ी, भदौड़ा, किनौनी समेत कई गांवों में सपा वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने पहुंचकर माताओं-बहनों से राखी बंधवाई और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गांवों में भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।राखी बंधवाने के बाद सपा वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने बहनों को स्नेहस्वरूप साड़ी और सूट वितरित किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का पर्व भी है।गौरव चौधरी ने कहा कि माताओं-बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र की सभी माताओं-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।



