निर्माण श्रमिकों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक, ₹29.50 लाख का हितलाभ वितरित
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज, गढ़ रोड, मेरठ में श्रम विभाग की ओर से निर्माण कार्य में नियोजित श्रमिकों को विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त मेरठ राजेश मिश्रा की उपस्थिति में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा जनसेवा केंद्र के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन और आवेदन भी कराया गया।कार्यक्रम के दौरान पात्र निर्माण श्रमिकों एवं लाभार्थियों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत कुल ₹29.50 लाख का हितलाभ सावधि जमा (एफडी) के रूप में वितरित किया गया।कार्यक्रम में डिप्टी लेबर कमिश्नर राजेश मिश्रा, सरधना श्रम परिवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडे, राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ. अमित शर्मा एवं संजीव गोयल मौजूद रहे।अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें शासन की ओर से उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी लाभ दिलाना है।



