रामपुर संवाददाता एन 20 न्यूज
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही अरुण का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि शाहजहांपुर निवासी अरुण वर्ष 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्तमान में रामपुर के एसपी कार्यालय में तैनात थे। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना पर एसपी और एएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल सिपाही द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



