मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पीडीए संदेश को लेकर सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित विधानसभा क्षेत्र में लगातार गांव-गांव पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कुराली, मुजक्कीपुर और सिसौला खुर्द गांव में पहुंचकर ब्राह्मण, मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों के लोगों से संवाद किया।सीपी शर्मा ने लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संदेश को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को भी उनके सामने रखा। सीपी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।



